मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारम्भ

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारम्भदक्ष चोपड़ा

उज्जैन/मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई उज्जैन द्वारा मंगलवार दोपहर 1:00 बजे माधव कॉलेज परिसर देवास गेट स्थित सिद्ध बाल वीर हनुमान मंदिर पर पूजा के साथ प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया की मंशानुसार सदस्य अभियान की शुरुआत की गई। पूर्व प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित की अध्यक्षता तथा संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र राठौर के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में करीब 30 साथियों ने सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष रामचंद्र गिरी, जिला महामंत्री अश्विन चोपड़ा ने इस अभियान को सतत एक माह तक जारी रखने की बात कही।इसके लिए फ्रीगंज व पुराने शहर में दो केंद्र स्थापित किए जा रहे है। जहां पर पत्रकार साथी फार्म भर कर सदस्यता ग्रहण कर सकेंगे।संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी,जिला कार्यकारिणी सदस्य गण, वर्तमान सदस्य गण उपस्थित रहे तथा अपना सदस्यता नवीनीकरण के साथ-साथ नवीन सदस्यों को जोड़ने के अभियान में सहभागिता की। इसी क्रम में महिदपुर में वरिष्ठ पत्रकार जवाहर डोसी की उपस्थिति ओर बड़नगर में संभागीय महामंत्री राजेन्द्र अग्रवाल की उपस्थिति में में संघ का सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *