आईजा में नई ऊर्जा का संचार: म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष बने राजीव जैन सैनानी, जल्द होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा

   आईजा में नई ऊर्जा का संचार: म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष बने राजीव जैन सैनानी, जल्द होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा

नवीन प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी

राजकुमार हरण की कलम से: भारत के जैन समाज के पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया ने मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, सिरोंज पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष एवं अधिमान्य पत्रकार राजीव जैन सैनानी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

श्री सैनानी की नियुक्ति पर भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया के इस निर्णय की सराहना की।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं एक छोटे से कस्बे से आता हूं, फिर भी मुझे प्रदेश स्तर पर कार्य करने का अवसर मिला, यह मेरे लिए गर्व की बात है।” उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की नियुक्तियाँ की जाएंगी और उन्हीं कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी दी जाएगी, जो वास्तव में ज़मीनी स्तर पर सक्रिय हैं।

आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया ने कहा, “संगठन में वही पदाधिकारी बनाए जाएंगे जो हर समय संगठन और समाज के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। सिर्फ पद लेने से नहीं, कार्य करने की भावना होनी चाहिए। मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी में बड़े पदों पर बैठे लेकिन निष्क्रिय सदस्यों की जगह अब सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *