थांदला महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा
थांदला। श्रावण मास में
नगर की पहली कावड़ यात्रा का आयोजन पण्डित द्वारिका प्रसाद शर्मा एवं पण्डित वेदांत भट्ट के मार्ग दर्शन में विवेकानन्द व इंद्रपुरी कॉलोनी की रहवासी महिला मंडल द्वारा निकाली गई। दुर्गा त्रिवेदी, सुमित्रा जानी, कीर्ति चतुर्वेदी, पायल अरोड़ा, रानू अरोड़ा, मीना त्रिवेदी, नीता अरोड़ा, चेतना मोड़ आदि महिला मंडल सदस्यों ने बावड़ी मंदिर से जल भरकर मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर विवेकानंद कॉलोनी में अर्पण किया। यह पहला अवसर है जब महिला कावड़ियों की तरह बम बम भोलें के जयकारों के साथ श्रावण मास की भक्ति कर रही है।

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।