झाबुआ जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार
रचा इतिहास
श्रीमती सोनल जसवंत भाबर अध्यक्ष तो अकमाल डामोर उपाध्यक्ष
पवन नाहर झाबुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर एक बार फिर कांग्रेस ने विजयी परचम लहरा कर सीट को सुरक्षित रखा है। जिला पंचायत के कुल 14 वोट में से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सोनल पति जसवंतसिंह भाबर को 8 वोट मिले जबकि भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी गीता चौहान को मात्र 6 वोट मिले। इस तरह 2 वोट के अंतर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ज़िलें में कांग्रेस का दबदबा बरकरार रखा है। अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पर हुए मतदान में भी परिणाम यही रहे व कांग्रेस के अकमाल डामोर उर्फ मालू उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए। उन्होनें भाजपा के बहादुर हटिला को हराया है।
कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न निकाला विजयी जुलूस
कांग्रेस जिला पंचायत पर कांग्रेस के अप्रत्याशित शानदार प्रदर्शन से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला है। झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा, शाबीर फिटवेल, मनीष बघेल इस जीत के शिल्पकार माने जा रहे है जबकि जसवंत भाबर ने यह जीत अपने पिता पूर्व विधायक स्व. रतनसिंह भाबर व कांग्रेस की दबंग महिला नेत्री जोबट विधायक रही स्व. कलावती भूरिया के श्रीचरणों में अर्पित की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ुशी और जश्न का माहौल विशाल जुलूस में बदल गया जो ज़िलें की प्रमुख गलियों व चौराहों पर आतिशबाजी करते हुए रंग गुलाल उड़ाते कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए निकला। उनकी इस जीत पर उनके ग्रह ग्राम में नव निर्वाचित सरपंच रुसमाल मेड़ा ने भी आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया।

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।