130 महिलाओं को लेकर सीहोर कुबेरेश्वर महादेव धाम के लिए दो बस रवाना
कार्यकर्ताओं ने किया सभी का स्वागत
प्रधान संपादक पवन नाहर
थांदला/पेटलावद। झाबुआ अंचल के पेटलावद तहसील के ग्राम रायपुरिया से विश्व प्रसिद्ध कथावाचक माँ शारदा पुत्र महादेव के परम भक्त पण्डित प्रदीपजी मिश्रा के कुबेरेश्वर महादेव धाम तीर्थ दर्शन के लिए 130 महिलाओं का पहला जत्था आज प्रातः 7 बजे रायपुरिया से रवाना हुआ। यात्रा के सूत्रधार कैलाश विजयवर्गीय फैंस क्लब के सदस्यों ने सभी माता बहनों का स्वागत वंदन अभिनन्दन किया। जानकारी देते हुए यात्रा संयोजक बंटी भाई मिश्रा ने बताया कि अंचल से अनेक महिलाओं के सीहोर कुबेरेश्वर महादेव धाम दर्शन की भावनाओं के सम्मान करते उन्हें निःशुल्क यात्रा करवाई जा रही है जिसमें इस बार पेटलावद क्षेत्र से 130 महिलाओं का जत्था रवाना किया वही अगला जत्था थांदला से रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान सभी को बदनावर में स्वल्पाहार दिया गया वही आष्टा में भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी समिति सदस्यों ने की है। उल्लेखनीय है कि आगामी 2023 अप्रैल माह के अंत में पण्डित प्रदीपजी मिश्रा द्वारा शिव पुराण कथा का वृहद आयोजन भी अंचल में किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए बहुत जल्द कैलाश विजयवर्गीय फैंस क्लब व जीवदया अभियान सदस्य पण्डित जी के दर्शन कर उनसे इस विषय में चर्चा कर समय लेगा। आज की इस यात्रा में कैलाश विजयवर्गीय फैंस क्लब जीव दया अभियान के संस्थापक संयोजक बंटी भाई मिश्रा, पवन नाहर, कमलेश जैन “दायजी”, समकित तलेरा, आत्माराम शर्मा गोपाल चोयल, तुषार प्रजापति, सुरेश गिरी, मनोज बारोठ, प्रेम प्रजापति, जीवन मेड़ा, राज माली आदि की सक्रिय भूमिका रही।
नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9827827333 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर PN VOICE START लिखकर अपने नाम पते के साथ एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी। आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर बेल बजायें।
