रामायण के दूसरे भाग निषादराज का मंचन आज

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा रामायण का किया मंचन
उज्जैन के कलाकारों ने किया शानदार अभिनय
पवन नाहर थांदला।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के निर्देश पर मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा रामायण के प्रथम भाग में भक्ति मति शबरीमाला का मंचन स्थानीय एसडीएम अनिल भाना, एसडीओपी रविन्द्र राठी के आतिथ्य में स्थानीय दशहरा मैदान पर सम्पन्न हुआ। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित संगीतमय नाटिका देखने नगर के अनेक धर्मावलंबी जन समुदाय उपस्थित हुए व कलाकारों की प्रस्तुतियों पर उनका उत्साहवर्धन करते रहे। नाटिका का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा परम्परागत दीप प्रज्वलित कर किया गया।
आज का मंचन उज्जैन नाट्य निर्देशिका श्रीमती कीर्ति प्रमाणिक द्वारा प्रस्तुत किया जिसमें मुख्य किरदारों में राम की भूमिका में महेंद्र परमार, सीता की भूमिका में तरूणा अकोदिया, लक्ष्मण की भूमिका में हर्षल शर्मा, रावण की भूमिका में राजेंद्र चावड़ा, एवं सूर्य देव ओल्हन शबरी की भूमिका में हितेश्री दाणी, आचार्य मतंग मुनि की भूमिका में आलोक निगम, राजा का अभिनय राजेंद्र चावड़ा, रानी की भूमिका में मनीषा व्यास, साधु के रूप में आयुष शर्मा, अनुराग मिश्रा शिवम व्यास, लव कुश का अभिनय आशुतोष एवं प्रतीक, हिरण मानवेंद्र शर्मा, भील कुश सोलंकी, भालू लव सोलंकी,
देवता नरेंद्र किरार, छोटी शबरी साक्षी यादव बने। पूरे नाट्य मंचन के समय मंच पर उपस्थित नृत्यांगना यशिका चंद्रावला प्रियांशी शर्मा चारवी प्रमाणिक लव सोलंकी कुश सोलंकी प्रकाश संकलन जयेश कुमार रूप सज्जा राजेंद्र चावड़ा जी आलोक निगम द्वारा किया गया।

रामायण के दूसरे भाग निषादराज का मंचन आज
जानकारी देते हुए संस्कृति विभाग भोपाल के सोनू शाह व नाटिका के निर्देशक कीर्ति प्रमाणिक व विशालसिंह कुशवाह ने बताया कि रामायण के दूसरे भाग निषादराज में सबसे रोमांचकारी प्रस्तुति दी जाएगी जो दशहरा मैदान पर सायं 7 बजे से प्रारम्भ होगी। उन्होनें नगर की समस्त जनता से रामायण मंचन के रोमांचक दृश्यों को देखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *