नवागत एसडीएम तरुण जैन ने किया कार्यभार ग्रहण
थांदला। बुधवार को नवागत अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी डिप्टी कलेक्टर स्तर के तरुण जैन ने आज पदभार ग्रहण कर स्थानीय मीडिया से रूबरू हुए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए जैन ने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप कार्य करना विकासखंड की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना, स्वास्थ्य शिक्षा के साथ किसानों की खाद – बीज, ऋण आदि समस्याओं का निराकरण करना, पुरातत्व धरोहरों को संरक्षित करना मेरी प्राथमिकता रहेगी इसी के साथ जैन ने स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाना, अन्नदाता (किसानों) से संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जैन ने कहा कि अवैध शराब माफियाओं, भूमाफियाओं, सट्टेबाजों को बख्शा नही जाएगा व उन पर नियामानुसार कार्यवाही की जाएगी। जैन को पत्रकारों ने भी अंचल की समस्याओं से अवगत करवाया। जैन ने पत्रकारों के माध्यम से जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि विकासखंड में कहीं भी कोई समस्या हो तो उनसे तत्काल संपर्क कर सकता है। उल्लेखनीय है कि तरुण जैन इससे पूर्व पृथ्वीपुर, निवाड़ी, मेघनगर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।