नगर परिषद पीआईसी का हुआ गठन – 5 सभापति को दी नगर विकास की जिम्मेदारी
थांदला। नगर परिषद ने आज पीआईसी का गठन करते हुए नगर विकास के लिए पाँच पार्षदों को नगर विकास के लिए महत्वपूर्ण विभागीय दायित्व सौंपें।
नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पाणदा ने 3 माह पश्चात अधिनियम के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पार्षद माया सचिन सोलंकी को आवास पर्यावरण, लोक निर्माण विभाग एवं जलकार्य विभाग का सभापति एवं पार्षद जगदीश प्रजापति व जितेन्द्र मोरिया को सदस्य नियुक्त किया। इसी क्रम में पार्षद जगदीश पिता मोहनलाल प्रजापत को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग स्वास्थ व चिकित्सा विभाग का सभापति एवं धापु पति स्व. गौरसिंह वसुनिया, संदीप उर्फ गोलू उपाध्याय को सदस्य नियुक्त किया। पार्षद जितेन्द्र (कन्नू) मोरिया को राजस्व एवं बाजार विभाग का सभापति एवं ज्योति राठौड और पंकज राठौड को सदस्य नियुक्त किया। श्रीमती धापु पति स्व. गौरसिंह वसुनिया को शिक्षा, महिला तथा बाल कल्याण विभाग का सभापति व माया सोलंकी, लीला डामोर को सदस्य नियुक्त किया। इसी तरह संदीप (गोलू) उपाध्याय को पुर्नवास, नियोजन विधी तथा सामान्य प्रशासन विभाग का सभापति व भूमिका पति आशीष सोनी, ज्योति पति जितेन्द्र राठौड को सदस्य के रूप में नियुक्त किया। इन समस्त समितियों के नवनियुक्त सभापतियों एवं सदस्यों को भाजपा पदाधिकारियों व शुभ चिंतकों ने बधाई दी है। वही पीआईसी के विभागों की कुछ पार्षदों में बंदरबांट को लेकर शेष पार्षदों में नाराजगी देखी जा रही है वही नगर में भी जनचर्चा है कि आपसी समन्वय के आभाव में नगर का विकास कैसे होगा …?

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।