श्री विश्व जागरण मानव सेवा संघ चैरि. ट्रस्ट द्वारा देवी भागवत कथा का आयोजन 23 से 31 जनवरी तक थांदला में

श्री विश्व जागरण मानव सेवा संघ चैरि. ट्रस्ट द्वारा देवी भागवत कथा का आयोजन 23 से 31 जनवरी तक थांदला में
श्री कामधेनु कैंसर हॉस्पीटल के सहायतार्थ पुराण मनीषी आचार्य कौशिक महाराज का मिलेगा सानिध्य
पवन नाहर थांदला।
धर्म धरा थांदला में आगामी 23 से 31 जनवरी 2023 को
गुप्त नवरात्रि के परम पावन दिनों में सकल विश्व कल्याण की सद्भावना के साथ श्री विश्व जागरण मानव सेवा संघ चैरिटिबलेट ट्रस्ट व गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला, वृन्दावन द्वारा श्री कामधेनु कैंसर हॉस्पीटल के सहायतार्थ डूंगर मालवा में पहली बार परम पूज्य पुराण मनीषी आचार्य कौशिक जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्देवी भागवत कथा की विशाल ज्ञान गंगा प्रवाहित होने जा रही है। जानकारी देते हुए वृन्दावन से पधारें रामदेव शास्त्री ने बताया कि हिन्दू संगठन के सहयोग झाबुआ ज़िलें के थांदला शहर में घर बैठे देवी भागवत कथा रूप गंगा आई है जिससे थांदला, मेघनगर, झाबुआ, पेटलावद क्षेत्र के आसपास के धर्म प्रेमी जनता को गुप्त नवरात्रि में नों दिनों तक दोपहर 12 से 4 बजे तक स्थानीय दशहरा मैदान पर देवी की महिमा का रसपान कर उसमें डुबकी लगाने का मौका मिल रहा है जिसकों लेकर यहाँ के धार्मिक जनों में अपार उत्साह नजर आ रहा है। कथा का सारा व्यय वृंदावन ट्रस्ट ही वहन कर रहा है जिसकी जानकारी देते हुए कहा कि वे भारत मे कैंसर पीड़ितों की सहायतार्थ वृंदावन में विशाल कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कर रहे है वही उनके द्वारा देश के 48 स्थानों पर गौ संरक्षण के लिए गौ महल बनाये आ रहे है जसमें करीब 55 से 60 हजार पशुओं को पाला जा रहा है। उनकी संस्था द्वारा निःशुल्क अन्नक्षेत्र भी चलाया जा रहा है इस प्रकार उनकी संस्था व ट्रस्ट विश्व कल्याण की भावना के साथ काम कर रहे है। संस्था व स्थानीय आयोजकों ने सभी से थांदला में होने वाली देवी भागवत कथा में पधारनें व तन मन धन से सहयोग करने का विनम्र आग्रह किया है।

आयोजन से पूर्व निकलेगी कलश यात्रा
स्थानीय गायत्री परिवार व हिन्दू संगठनों ने श्रीमद्देवी भागवत कथा वाचक पुराण महिषी आचार्य कौशिकजी महाराज के 23 जनवरी को नगर आगमन पर व कथा प्रारम्भ के पहले दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया है। यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं व बालिकाओं को तथा यात्रा में 9 दिनों तक अलग अलग मुख्य यजमान व उप मुख्य यजमान बनने के लिए समिति के पास पंजीयन करवाना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *