राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सारंगी मंडल में निकला पथ संचलन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सारंगी मंडल में निकला पथ संचलन।
सारंगी संवाददाता धर्मेंद्र प्रजापति 
निर्धारित गणवेश में घोष के साथ नगर मे स्वयं सेवक निकले मार्ग में माताओ बहनो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता ने कहा की हम सौभाग्यशाली हे की हमारा जन्म भारतभूमि पर हुआ हे ! जहां देवता भी जन्म लेने के लिए तरसते हे। चार हिन्दू एक दिशा में तब चलते है , जब पांचवा उनके कंधे पर होता हे , लेकिन यह कठिन लगने वाला कार्य प. पु. डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने करके दिखाया हे ! वे जन्मजात देश भक्त थे ! घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होते हुए भी डॉ की पढ़ाई की और देश के विशिष्ट 80 डॉ में से एक वे थे उन्होंने घर की आर्थिक स्थिति को न देखकर कोई चिकत्सालय नहीं खोला उन्होंने मानव चिकित्सा को छोड़ कर हिन्दू समाज की चिकित्सा की और हिन्दू समाज को संगठित किया ! संगठित समाज ही सभी समस्याओ का समाधान कर सकता हे ! संघ व्यक्ति को देश, धर्म के लिए जीना सिखाता हे इसीलिए हम सभी को संघ की शाखा मे नियमित जाना चाहिए! मुख्य वक्ता ने कहा की व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़ कर राष्ट्र के लिए कार्य कर भारतमाता को परमवैभव पर स्थापित करना हे।
कार्यक्रम स्थल पर मूलचंद दास हनुमान मंदिर पुजारी
वक्ता- जगदीश नीनामा सहजिला धर्म जागरण संयोजक , अर्जुन सोलंकी खंड प्रचार प्रमुख , रामचंद्र डामर खंड शारीरिक प्रमुख और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9827827333 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर PN VOICE START लिखकर अपने नाम पते के साथ एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी। आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर बेल बजायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *