बसंतीलाल चपडोद अध्यक्ष, अनिल चोपड़ा सचिव,
नगीन सकलेचा कोषाध्यक्ष मनोनीत
राजकुमार हरण – जावरा।
नगर की प्रमुख सेवा संस्था श्री श्वेताम्बर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के द्विवार्षिक चुनाव विगत दिवस निर्विरोध समपन्न हुवे। चुनाव अधिकारी सी एम मेहता ने बताया कि सर्वप्रथम 15 सदस्यीय संचालक मंडल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुवे। चुनाव अधिकारी द्वारा 15 विजय सदस्यों की प्रथम बैठक पंचायती नोहरा में हुई जिसमें 2023-25 के लिए संस्था के अध्यक्ष पद पर बसंतीलाल चपडोद , सचिव पद पर अनिल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष पद पर नगीन सकलेचा निर्विरोध मनोनीत हुए । चुनाव अधिकारी ने विधान के तहत 3 सदस्यों को संचालक मंडल में एवं नवीन अध्यक्ष ने 3 सदस्यों को संचालक मंडल में मंनोनित किया। संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाईयां दी।

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।