भोला भंडारा परिवार का लगेगा चंदनवाड़ी (अमरनाथजी) में 22 वाँ लंगर
गुजरात राजस्थान मध्यप्रदेश की जनता करती है सहयोग
PN वॉइस न्यूज
थांदला/झाबुआ। भूखे को भोजन प्यासें को पानी जय बाबा बर्फानी के जयनाद के साथ बम बम भोलें करते भोला भंडारा परिवार दाहोद/झाबुआ द्वारा विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा के दौरान सभी दर्शनार्थियों की सेवा हेतु चंदनवाड़ी के प्लॉट नम्बर 3 पर निःशुल्क भंडारे की व्यवस्था करता है, यहाँ अंचल के भोलें भक्तों के आवास की व्यवस्था भी की जाती है। 1 जुलाई से 30 अगस्त तक चलने वाली इस धार्मिक यात्रा में स्थानीय भोलें भक्त आर्थिक सहयोग के साथ ही रसद आटा, दाल, चावल, रवा, सूजी, खाद्य तेल, घी, शक्कर, चायपत्ती, टोस्ट, बिस्किट, चॉकलेट, कंबल इत्यादि वस्तुएं भी दान कर सकते है। धार्मिक अनुष्ठान में आपके द्वारा दिया गया अल्प सहयोग भी आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा वही हमारा हौसला भी बढ़ाएगा। आप दान राशि व रसद के लिए भोला भंडारा परिवार के सदस्य
पवन नाहर 9424567444, श्रीमंत अरोरा 997779668, आत्माराम शर्मा 9425486488, मनोहर दास चौहान 9926488668, मनोज उपाध्याय 7697811001, सुधीर शर्मा 9977935143, मनीष वाघेला 9926626650, मनीष जैन930321852, महेश नागर 9425705655, विनोद नागर (सेठी) 9425945124, नीरज सोलंकी 942548618, प्रकाश भाई सोनी 744031819, दिनेश चतुर्वेदी 786934602, राजु धानक 9630943870, तुलसी मेहते 6260484853, चिंटू वैरागी 8827635661, गोपाल चोयल 9575133635, आदि से सम्पर्क कर सकते है। उल्लेखनीय है दाहोद विक्की भैया के नेतृत्व में भोला भंडारा परिवार भोलें भक्तों की हर प्रकार कि सहायता के लिए तैयार रहता है। प्रतिवर्षानुसार अमरनाथजी यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व पिपलखूटा के महंत 1008 दयारामदासजी महाराज व अन्य संतों के सानिध्य में दाहोद में भगवान भोलें की महा आरती कर सामग्री से भरा ट्रक रवाना करवाया जाता है जिसमें अंचल के भोला भंडारा परिवार के सदस्य व दानदाता भी शामिल होते है।
नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9827827333 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर PN VOICE START लिखकर अपने नाम पते के साथ एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी। आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर बेल बजायें।
