थांदला से पहला जत्था अमरनाथजी यात्रा को हुआ रवाना 30 यात्रियों में भोला भण्डारा संचालक अरोड़ा भी शामिल

थांदला से पहला जत्था अमरनाथजी यात्रा को हुआ रवाना 30 यात्रियों में भोला भण्डारा संचालक अरोड़ा भी शामिल

थांदला से पवन नाहर की रिपोर्ट✍️

थांदला। विश्व प्रसिद्ध अमरनाथजी यात्रा के लिए झाबुआ अंचल के थांदला विकासखंड से करीब 30 यात्रियों का पहला जत्था जम्मूतवी से रवाना हुआ। यात्रा में भोला भण्डारा परिवार के अहम सदस्य मनीष जैन 21वीं बार तो भोला भण्डारा परिवार के थांदला संचालक श्रीमंत अरोड़ा पांचवीं बार यात्रा करेंगे। दोनों के मार्गदर्शन में करीब 30 श्रद्धालु बाबा अमरनाथजी के दर्शन के साथ कटरा में माँ वैष्णोंदेवी के साथ अन्य तीर्थ के दर्शन कर सकल विश्व के लिए मंगल कामना करेंगे। थांदला से पहला जत्था रवाना होने से पूर्व सभी दर्शनार्थियों का रोटरी क्लब अध्यक्ष चन्दनबाला शर्मा, झाबुआ जिले जेल अधीक्षक आर.के. विश्वकर्मा, जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक पवन नाहर, गौ भक्त आत्माराम शर्मा, थांदला झाबुआ भोला भण्डारा परिवार सदस्य तुलसी मेहते, नीलेश नागर, संदीप अरोड़ा, प्रकाशजी, चिन्टू बैरागी आदि ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर स्वस्थ्य किट प्रदान करते हुए जय बाबा बर्फानी – बम बम भोलें के जयनादों के साथ विदाई दी।

नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9827827333 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर PN VOICE START लिखकर अपने नाम पते के साथ एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी। आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर बेल बजायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *