चंद्रयान -3 पहुँचा चंद्रमा पर अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनाई खुशियां

चंद्रयान -3 पहुँचा चंद्रमा पर अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनाई खुशियां

पवन नाहर थांदला✍️थांदला। कहते है बच्चों में ईश्वर का वास होता है ऐसे में वे यदि किसी के लिए सच्चे दिल से प्रार्थना करें तो वह स्वीकार हो जाती है। तीन दिन पूर्व चंद्रयान – 3 के चंद्रमा जाने की खबर ने ही अणु पब्लिक के बच्चों को रोमांचित कर दिया था ऐसे में स्कूल मैनेजमेंट के निर्देश पर संस्था प्राचार्य व साइंस टीचर विवेक सर ने बच्चों के उत्साह को दोगुना करते हुए चन्द्रयान 3 का पूरा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने स्टॉफ के साथ मिलकर चंद्रयान – 3 की सफलता की ईश्वर से प्रार्थना भी की जो आज सच साबित होकर चंद्रयान – 3 की सफल लैंडिंग की खबर आते ही पूरा विद्यालय भारत माता के जयकारों व देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस दौरान बच्चों ने नगर में साहस व शौर्य के प्रतीक विजय स्तम्भ तक रैली निकालकर खूब आतिशबाजी की व एक दूसरे को बधाई दी। इस सफल प्रयास के लिए संस्था न देश के वैज्ञानिकों, इसरो व भारत सरकार के साथ देशवासियों को भी बधाई दी है।

नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9827827333 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर PN VOICE START लिखकर अपने नाम पते के साथ एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी। आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर बेल बजायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *