आज दोपहर 31 अक्टूबर मंगलवार को विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के समर्थन में सीएम शिवराज करेंगे जावरा के पिपली बाजार पर आमसभा 
जावरा (राजकुमार हरण) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिनांक 31 अक्टूम्बर मंगलवार को जावरा में जन सभा को संबोधित करेगे। विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने बताया कि आज मुख्यमंत्री चौहान जावरा के पिपली बाजार में दोपहर 12.30 बजे भाजपा प्रत्याक्षी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के समर्थन में विधानसभा के मतदाताओं को विशाल जनसभा के माध्यम से सम्बोधित करेगे इसके लिए सीएम के हेलिकॉप्टर को लैंड करवाने के लिए जावरा के उमठपालिया में हेलीपैड बनकर तैयार है।
मुख्यमंत्री की सभा को लेकर कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है और सभी आयोजन की तैयारियों में लग चुके है। विधानसभा सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, , राजेंद्र सिंह गुड़रखेड़ा, अमित पाठक, राजेश शर्मा, विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जावरा सभा स्थल पर पहुँचने की अपील की।

सम्पादक (रतलाम जिला क्षेत्र)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश
उपाध्यक्ष – आंचलिक पत्रकार संघ रतलाम जिला
सचिव – प्रेस क्लब जावरा
विगत 35 वर्षों से फोटोजर्नलिस्ट एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा दे रहें हैं।