*झाबुआ प्रत्यासी कर रहे की जीत का दावा खिलेगा कमल या आयेंगे कमलनाथ।*

*चुनावी चर्चा*

*झाबुआ प्रत्यासी कर रहे की जीत का दावा खिलेगा कमल या आयेंगे कमलनाथ।*

*झाबुआ* *(चिराग नाहर)* भाजपा और कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच चुनावी संग्राम जारी है जिले मे चुनावी चर्चा आम है पूरे प्रदेश मे भाजपा कांग्रेस अपने मतदाता को अपनी तरफ कैसे वोट प्रतिशत बढ़ाये दोनो ही पार्टिया दावो की भरमार के साथ मैदान मे है।

*भानु को भय या अपनो पर भरोसा नही*
अपनों को नही साध पाये भानु भूरिया एकला चलो प्रचार चल रहा जो की नगर मे जन चर्चा का विषय बन गया जिसको भानु को भय या अपनो पर भानु को भरोसा नही ऐसा इसलिए
कहना पड़ रहा है क्योकि सकल व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष व्यापारी संघ को सोशल मीडिया पर बतानी पड़ रही अपनी समस्या जिससे आम जन मे चर्चा है की जिसके समर्थन मे प्रतिनिधि नही उसे मतदाता कैसे अपना भरोसा जताये।

*रथ घूम रहा भाजपा का महारथी नही*
भाजपा का रथ धरातल पर घूम रहा प्रत्यासी के बेनर तले
प्रत्यासी का प्रचार की जानकारी मीडिया को भी नही
वही दूसरी और कांग्रेस पूर्ण रूप से मीडिया को पल पल की जानकारी अपने मीडिया सेंटर से प्रेस नोट के माध्यम से जारी कर रहा हैऐसे मे भानु का विजय रथ विजय की और कैसे बढ़ेगा क्या सोशल मीडिया के भरोसे भानु अपने विजय रथ को विजय की ले जायेंगे।

*नगर के मतदाताओ पर नही भाजपा ध्यान*
भाजपा झाबुआ नगर मे मतदाता पर अपना ध्यान केंद्रित नही कर पा रही जन जाती को अपना वोट बैंक मानते हुए सिर्फ जनजाति और परिवार की तरफ ही अपना पुरा ध्यान केंद्रित कर रखा है वही सामान्य नगर की जनता की और मामा जी के प्रत्यासी सर सरी निगाह से भी नही देख रहे वही भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्यासी धनसिंग बारिया को नगर की जनता का भर पुर जन समर्थन सहयोग मिल रहा है कही मामाजी के प्रत्यासी को ये चूक झाबुआ चुनाव मे ले ना डूबे।

*धरातल पर ताकत के साथ नजर आरहे विक्रांत*
झाबुआ विधानसभा 193 की कांग्रेस की और से दावेदारी कर रहे डॉक्टर विक्रांत भूरिया पूरी तरह आत्म विश्वास के साथ धरातल पर नजर आरहे है जिसमे कांग्रेस के विधायक कांतिलाल भूरिया, जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपनी पूरी ताकत से विक्रांत भूरिया के विजय रथ को आगे बढ़ा रहे है राजा साहब पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विक्रांत को भारी बहुमत से विजय दिलवाने का आव्हान किया कांग्रेस प्रत्यासी विक्रांत भूरिया को विजयीभव का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *