“महिलाओं पर 70 वर्ष तक सिर्फ कांग्रेस भाषण देती रही लेकिन किया कुछ नहीं” भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल जिसने महिलाओं के लिए उत्कृष्ट सोचा भी और करके दिखाया भी -अनीता कटारिया

       “महिलाओं पर 70 वर्ष तक सिर्फ कांग्रेस भाषण देती रही लेकिन किया कुछ नहीं” भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल जिसने महिलाओं के लिए उत्कृष्ट सोचा भी और करके दिखाया भी        -अनीता कटारिया

         “हमें राजनीति और समाज के अंदर संस्कार और स्वच्छ विचार वाले जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व देना होगा -सुश्री बबली गंभीर”

        जावरा (राजकुमार हरण)  भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने महिलाओं को सशक्त करने के लिए मध्य प्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय चुनाव में 50% महिला आरक्षण लागू करते हुए महिलाओं को नेतृत्व प्रदान किया है इसी दिशा में पिछले दिनों केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण बिल पेश किया है जिसमें विधानसभा तथा लोकसभा के अंदर महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी सशक्त महिला समृद्ध समाज का संकल्प साकार होगा। प्रधानमंत्री मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन विधेयक नाम दिया गया। इसके मुताबिक लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन लागू किया जाएगा। लोकसभा की 543 सीटों में 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। उक्त विचार भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा जावरा के महिला सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अनिता कटारिया ने व्यक्त किए। श्रीमती कटारिया विधायक के रूप में जावरा क्षेत्र में डॉ.राजेन्द्र पांडे के किए कार्यों का उल्लेख करते हुए आह्वान किया की एकबार फिर राजू भैया को हजारों मतों से जिताने के लिए महिलाएं घर घर जाए इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त सशक्त नेतृत्वकर्ता सुश्री बबली गंभीर ने कहा की सशक्त महिला समृद्ध समाज की कल्पना को साकार करने के लिए मातृशक्ति को अपनी ताकत पहचान कर समाज के अंदर गंदगी पैदा करने वाले दरिंदो से अपने समाज की रक्षा करने की जिम्मेदारी हमारी हे इसके लिए हमें राजनीति और समाज के अंदर संस्कार और स्वच्छ विचार वाले जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व देना होगा जिसके लिए राजू भइया जैसे विधायक और शिवराज सिंह जैसे मुख्यमंत्री होना चाहिए जिन्होंने मुझ जैसी प्रतिभा को पहचान प्रदान की इस दौरान जनपद सदस्य श्रीमती सपना चौहान ने कहा गरीब परिवार की महिलाओं की तकलीफ केंद्र की मोदी सरकार ने समझी हे ओर फ्री गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला योजना लाकर लाखो महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने का किया ही साथ ही  महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा गया  जहां इस विधेयक को मंजूरी मिल गई है। लेकिन कांग्रेस को यह सब रास नहीं आ रहा है इस कारण वह देश भर में भ्रम फैला रही है, सम्मेलन को विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने संबोधित करते कहा की भाजपा की सरकार निरंतर महिलाओं को आगे बड़ाने के लिए प्रतिबद्ध है इसके लिए म प्र में भी भाजपा की शिवराज सरकार ने लाडली बहनों को प्रतिमाह साढ़े बारह सो रुपए देने का क्रम प्रारंभ किया है जो की आगे चल कर 3000 रू होने वाली है जिससे प्रतिमाह एक बहन को 36000 रू प्रतिवर्ष मिलेंगे जिससे उस बहन की आर्थिक परिवार स्थिति मजबूत होगी, कोरोना काल में विधायक पांडे के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को महिलाओं के बीच रखते कहा आपदा पर विपत्ति के भीषण दौर में जिस प्रकार जी प्रतिनिधि की भूमिका विधायक राजेंद्र पांडे ने निभाई है वह अविस्मरणीय है, जिसप्रकार विधायक पांडे ने हमारी चिंता की अब हमारी जिम्मेदारी है हम बहने मिलकर अपने भाई राजू भैया की चिंता करे और हर घर तक जाकर उनको विजय बनाने के लिए महिलाओं को संकल्प दिलाए, अतिथियों आगंतुकों के लिए स्वागत भाषण मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति पूनम पटवा,संगठन गीत प्रमिला धाड़ीवाल ने प्रस्तुत किया, कार्यक्रम  शुभारंभ भारतमाता, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुआ कार्यक्रम में श्रीमति मनीषा रतलाम, सुनीता नांदेचा, जयमाला व्यास,मंजू पांचाल, मंजू सिंघल,पद्मा राठौर, श्यामा पांचाल, सुमन शर्मा, पिंकी यादव, पार्षद सोनू सोलंकी, उमा पांचाल सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही संचालन श्रीमति सुमन मेहता आभार श्रीमति संतोष शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *