डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के समर्थन में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 14 ढोढर में  विशाल जन समूह को संबोधित करेंगे

डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के समर्थन में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 14 ढोढर में  विशाल जन समूह को संबोधित करेंगे

जावरा (राजकुमार हरण) भाजपा प्रत्याक्षी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के समर्थन में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिनांक 14 नवंबर मंगलवार को सेठो का बाग ढोढर में प्रातः 11 बजे विशाल जन समूह को संबोधित करेंगे। सोमवार को कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा, सीएसपी दुर्गेश आर्मो व प्रशासनीक टीम ने सभा स्थल, हेलीपेड, आवागमन मार्ग का मौका मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भाजपा विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, बद्रीलाल शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, अमित पाठक, राजेश शर्मा, विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन, रजत सोनी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *