राजेंद्र पाण्डेय मेरी ग्यारंटी है। इनको आशीर्वाद देकर सभी को जीत का चौका लगाना है : राजनाथ सिंह 
जावरा (राजकुमार हरण)
राजेंद्र पाण्डेय मेरी ग्यारंटी है इनको आशीर्वाद देकर सभी को जीत का चौका लगाना है आप लोगो से विनम्रता पूर्वक मैने 2018 मे भी अपील की थी कि राजेंद्र को जीताकर मध्यप्रदेश विधानसभा मे भेजे आपने मेरी विनती स्वीकार की और आपने मुझे जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं जितना भी आभार व्यक्त करू वो कम है। आप मेरे ऊपर भरोसा करते है यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी है मैं इस भरोसे को कभी टूटने नहीं दुंगा। उक्त बात भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जावरा विधानसभा से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याक्षी डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के समर्थन मे ग्राम ढोढर मे आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। 
उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी ने जो कहा उसको पूरा किया है 1951 के भारतीय जनसंघ के घोषणा पत्र अनुसार जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया, 1980 के घोषणा पत्र अनुसार आज अयोध्या की धरती पर राम लला का मंदिर बनकर तैयार है। हमने तीन तलाक को समाप्त करने का कानून बनाया, भाजपा कभी भेदभाव नहीं करती वह तो सभी को सामान रूप से देखती है।
भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा है, भारत अब ताकतवर भारत बन गया है यदि हमको कोई छेडेगा तो हम उसको छोड़ेगे नही। पुलवामा की घटना सबको याद है हमारे जवानो ने सीमा के इस पार ही नहीं उस पार जाकर भी आतंकवादियों का सफाया करने मे सफलता हासिल की यह आज का भारत है। पहले भारत को कमजोर देश की श्रेणी मे देखा जाता था, भारत अगर अंतराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो कोई सुनता नहीं था, लेकिन आज भारत ही नहीं पूरा विश्व सुनता है कि भारत क्या बोल रहा हैं। आज विश्व मे भारत मजबूत श्रेणी मे आ खड़ा हुआ हैं। भारत का कद सारी दुनिया मे ऊंचा हुआ हैं। अर्थव्यवस्था मे भारत ग्यारवे वे स्थान पर खड़ा था आज पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। किसानो मे भी पहले की अपेक्षा काफ़ी सुधार आया हैं।
हमारे ऊपर आरोप लगाते है की भाजपा हिन्दू मुस्लमान करती है यह काम कांग्रेस करती होंगी हम नहीं करते। हमने जो भी योजना बनाई है सबको योजनाओं के माध्यम से समान अधिकार दिया है। कांग्रेस तो गरीबी हटाओ का नारा देती थी लेकिन सबसे लम्बे समय तक हुकूमत करने के बाद भी उनसे गरीबी कभी खत्म नहीं हुई। नीति आयोग की रिपोर्ट अनुसार ज़ब से केंद्र मे नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने है तब से आज तक साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ रहे है। यहाँ तक की विश्व की जानी मानी संस्था ने कहा है की 40 करोड अति गरीब इस गरीबी के संकट से बाहर आये है। मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की पंद्रह महीने की सरकार ने तो सारी योजनाए तक बंद कर दी थी।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने बीमारू राज्य से मध्यप्रदेश को बाहर लाने का काम किया हैं। मै भी पहले मध्यप्रदेश आता था तो यहा सड़को मे गड्डे नहीं थे, गड्डो मे सड़के हुआ करती थी। गांव मे हम जाते थे तो वहां के लोग बताते थे की यहाँ के बिजली के तारों मे बिजली कम आती हैं और बिजली का बिल ज्यादा आता है। उस संकट से शिवराज सिँह चौहान ने निकाला है।
प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी को याद करते हुए उन्होंने कहा की उन्होंने निराशा और हताशा मे कहा था की मे केंद्र से सौ पैसे भेजता हु ब-मुश्किल पंद्रह पैसा लोगो की जेब तक पहुंच पाता हैं शेष पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता हैं इस चुनौती को आजाद भारत के इतिहास मे किसी माँ के लाल ने स्वीकार किया है तो उस शख्सियत का नाम हैं नरेन्द्र मोदी। किसान सम्मान निधि की राशि दो हजार रुपया अगर दिल्ली से चलता हैं तो सीधे किसानो के पास बेंक खातों के माध्यम से पहुंचता हैं। वही विश्व मे पहली आयुष्मान भारत योजना है जो गरीबो को पांच लाख रूपये वार्षिक इलाज की ग्यारंटी देती है।
भारत के वैज्ञानिको ने वेक्सीन बनाकर ना केवल भारत के लोगो की जान बचाई बल्कि विश्व के सौ देशो को भारत ने वेक्सीन उपलब्ध करवाया। भ्रष्टाचार का जहा तक सवाल है कांग्रेस मे अनेक घोटाले हुए कइयों को जेल हुई ज़ब से मोदी जी की सरकार है कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।
डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बिना जाति भेदभाव के भाजपा काम कर रही है सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास से ही जन जन तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है अंधकार में डूबे इस मध्यप्रदेश को भाजपा उजियारे की ओर लाई है। हमने कांग्रेस की सरकार मे खूब तकलीफ देखी है अब जनता को कांग्रेस भ्रमित नहीं कर सकती मध्यप्रदेश मे पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
सांसद सुधीर जी गुप्ता, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भरत दास बैरागी, प्रदेश कार्यसमिती सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, बद्रीलाल शर्मा, धर्मचद्र चपडोद, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, प्रदीप चौधरी, रतनलाल लाकड़, कीर्ति शरणसिंह, देवेंद्र भटनागर, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, अमित पाठक, राजेश शर्मा, विधानसभा विस्तारक धंनजय दीक्षित, रितेश जैन, जगदीश माली, गोपाल सिंह मंचासीन थे। संचालन विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने किया आभार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड ने माना। उक्त जानकारी विधानसभा मिडिया संयोजक प्रफुल जैन, रजत सोनी द्वारा दी गई।

सम्पादक (रतलाम जिला क्षेत्र)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश
उपाध्यक्ष – आंचलिक पत्रकार संघ रतलाम जिला
सचिव – प्रेस क्लब जावरा
विगत 35 वर्षों से फोटोजर्नलिस्ट एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा दे रहें हैं।