प्रचार के अंतिम दिन झोंकी ताकत वीरेन्द्रसिंह ने जावरा के साथ पिपलौदा, ढोढऱ और रिंगनोद में किया जनसम्पर्क – कांग्रेस पदाधिकारियों और महिला कांग्रेस के साथ वीरेन्द्रसिंह की पत्नी ने किया चौपाटी पर सघन जनसम्पर्क – सुबह हुसैन टेकरी से प्रारंभ किया वीरेन्द्रसिंह ने जनसम्पर्क

प्रचार के अंतिम दिन झोंकी ताकत वीरेन्द्रसिंह ने जावरा के साथ पिपलौदा, ढोढऱ और रिंगनोद में किया जनसम्पर्क

– कांग्रेस पदाधिकारियों और महिला कांग्रेस के साथ वीरेन्द्रसिंह की पत्नी ने किया चौपाटी पर सघन जनसम्पर्क
– सुबह हुसैन टेकरी से प्रारंभ किया वीरेन्द्रसिंह ने जनसम्पर्क

जावरा (राजकुमार हरण)
 रतलाम जिले की सबसे चर्चित जावरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रङ्क्षसह सोलंकी ने प्रचार कें अतिम दिन जावरा के साथ पिपलौदा, रिंगनोद और ढोढऱ में प्रभावी जनसम्पर्क किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह की पत्नी रेखा सोलंकी ने ब्लाक कांग्रेस, युवक कांग्र्रेस, महिला कांग्रेस तथा एनएसयूआई पदाधिकारियों के साथ चौपाटी क्षैत्र में अंतिम सघन जनसम्पर्क किया।
कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बुधवार को सुबह हुसैन टैकरी से अपना जनसम्पर्क प्रारंभ किया। हुसैन टैकरी के बाद रामबाग, पठान टोली, महिदपूर गेट, उदासी का बाड़ी, मोमिनपुरा, दरगाह रोड़, बहादुरपुर चौराहा, जबरन कॉलोनी, आशीर्वाद कॉलोनी में अपना जनसम्पर्क किया। जावरा जनसम्पर्क के बाद सोलंकी ने ढोढऱ और रिंगनोद में जनसम्पर्क कर नुक्कड़ सभा ली, जिसके बाद पिपलौदा पहुंचकर प्रभावी डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्ड के सीताराम ररोतिया, अनिस कल्याणे, मनीष कल्याणे, नरेन्द्र ऊंटवाल, ओपी धाकड़ आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने चौपाटी पर किया जनसम्पर्क –
कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी की पत्नी रेखा सोलंकी ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, वरूण श्रोत्रिय, सुजानमल कोचट्टा, मोहन सैनी, अभय सुराणा, सुदैश खारीवाल, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित ललवानी, नपा चेयरमेन कान्हा हाड़ा, लोकेश विजवा, पार्षद प्रतिनिधि इमरान मंसुरी, पप्पु चारोडिय़ा, अखिलेश चपड़ोद, विक्रमसिंह यादव, शैलेन्द्रसिंह चौहान, महेश शर्मा, दानिश सिद्दकी, कृष्णा अखेडिय़ा, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नैत्री यास्मीन खान, सलमा डेविड, श्याम पारखी, ब्लाक अध्यक्ष अन्नपूर्णा पंवार, जिला सह कोषाध्यक्ष कविता चौहान, राजश्री यादव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाटी चौराहा, गांधी कॉलोनी, पिपलौदा रोड़, बस स्टेण्ड, श्रीनगर कॉलोनी, तिलक नगर मेन रोड़, खारीवाल कॉलोनी आदि में जनसम्पर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *