मतदान लोकतंत्र का महापर्व है, हम सबको इसमे पूर्ण सहभागिता करनी चाहिए : डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय 
जावरा (राजकुमार हरण) मतदान लोकतंत्र का महापर्व है, हम सबको इसमे पूर्ण सहभागिता करनी चाहिए, भाजपा प्रत्याक्षी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने युवाओं, किसानो, लाडली बहनों व क्षेत्र के सभी मतदाताओं से राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील की है। 
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि भाजपा मतलब विकास की ग्यारंटी, लाडली बहनों को 1250 रुपये सम्मान के साथ सरकार उनके खाते में डाल रही है। वही गरीबो के पक्के मकान बन रहे है, मुफ्त अनाज हो या सस्ता गेस सिलेंडर हर गरीब की चिंता भाजपा सरकार ने की है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से 18 हजार रुपये वार्षिक किसानों के खाते में पहुचेंगे। अब तो 2700 रु क्विंटल गेंहू ओर 3100 रु.क्विंटल धान भी भाजपा सरकार खरीदेगी। विकसित राज्य की दिशा मे प्रदेश में विकास की गति और तेजी से बढे, युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा सके, वही ग्रामीण क्षेत्रो में शेष बची सड़को का निर्माण हो, पुल-पुलियाओं का निर्माण हो, सभी शेष कार्यो के लिए पुनः भाजपा को चुनने की अपील की है। जावरा विधानसभा के विकास में कोई कसर नही छोड़ी है और ना छोड़ेंगे। जो कार्य रह भी गये है तो उन्हे शीघ्रता से पूर्ण करेगे, विकास और विश्वास के लिऐ पुनः भाजपा को चुने।

सम्पादक (रतलाम जिला क्षेत्र)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश
उपाध्यक्ष – आंचलिक पत्रकार संघ रतलाम जिला
सचिव – प्रेस क्लब जावरा
विगत 35 वर्षों से फोटोजर्नलिस्ट एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा दे रहें हैं।