जावरा के संदीप रांका “गुरु” को “सेवारत्न” की उपाधि से किया अलंकृत
जावरा (राजकुमार हरण) गुरु भक्त संदीप रांका “गुरु” जावरा को “सेवारत्न” की उपाधि से अलंकृत किया। नीमच की पावन भूमि पर नीमच के लाल पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चोथमल जी म सा की १४६ वि जन्म जयंती, एवं जावरा के गौरव मालव रत्न उपाध्याय श्री कस्तूरचंद जी म सा के ११९ वे दीक्षा दिवस पर प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म सा, उप प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी म सा के पावन सानिध्य में भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र एवं श्री जैन दिवाकर संत सेवा तीर्थ दलोदा द्धरा गुरु जैन दिवाकर प्रताप रमेश सम्मान के अंतर्गत जैन कांन्फ्रेस के वरिष्ठ प्रमुख मार्गदर्शक एवं भगवान् महावीर स्वास्थ्य केंद्र के अध्यक्ष रमेश भंडारी इंदौर, अ भा जैन दिवाकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शान्ति लाल मारु निम्बाहेड़ा, अ भा जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सुराणा भीलवाडा, महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता जारौली, नीमच संघ के शम्भूजी बम, डॉ बोरिवाल, भंवरलाल दशेलहरा, सिद्धराज संघवी द्वारा गुरु भक्त संदीप रांका जावरा को “सेवारत्न” की उपाधि से अलंकृत करने पर बहुत-बहुत इष्ट मित्रो द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गयी
श्री रांका साधु संत की सेवा में लगातार सल्गन रहते हुए विभीन्न सामाजिक संस्थाओ मै अपना समयदान करते है
आप वर्तमान में जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल म प्र रीजन के उपाध्यक्ष, अ भा जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अ भा जैन दिवाकर संघठन समिति के राष्ट्रीय मंत्री, लॉयंस क्लब जावरा के कोषाध्यक्ष, जैन कॉंफ़्रेस् म प्र वेयावच्चय के प्रांतीय मंत्री हैं|

सम्पादक (रतलाम जिला क्षेत्र)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश
उपाध्यक्ष – आंचलिक पत्रकार संघ रतलाम जिला
सचिव – प्रेस क्लब जावरा
विगत 35 वर्षों से फोटोजर्नलिस्ट एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा दे रहें हैं।