कार्तिक पूर्णिमा पर ग्राम रोजाना में जेएसजी मैत्री ने किया नवकारसी का आयोजन

कार्तिक पूर्णिमा पर ग्राम रोजाना में जेएसजी मैत्री ने किया नवकारसी का आयोजन

डॉ. राजेन्द्र पांडेय सहित 1700 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद का लिया लाभ-

जावरा (नि.प्र.) जैन धर्म एक विचार धारा है जिसमे हर प्रत्येक बात का अपना एक महत्व होता है जैसे की चार्तुमास एक धर्म की ऐसी व्यवस्था है जिसमे चार माह के चार्तुमास में साधु साध्वी भगवन्त एक स्थान पर धर्म आराधना करते है और जन जन तक भगवान महावीर की वाणी को संदेश को व्याख्यान के माध्यम से सुनाते है एवम आत्मसार्थ कराकर आत्म कल्याण का मार्ग बताते हैं, फिर कार्तिक पूर्णिमा को चातुर्मास समापन पर धर्म स्थान से विहार करते हैं इसी तारतम्य में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्षानुसार श्री आदिनाथ जैन मन्दिर रोजाना पर सकल जैन श्री संघ की नवकारसी का आयोजन रखा गया जिसमे लोकप्रिय विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने सकल जैन समाज के साथ आयोजन में अपनी सहभागीता की एवम आयोजन के दोरान रोजाना जैन मन्दिर पर दर्शन वंदन किये एवम सुंदर आयोजन के लिए ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल,जैन सोश्यल ग्रुप प्रदेश रीजन के उपाध्यक्ष संदीप रांका, पूर्व अध्यक्ष पंकज काँठेड, अध्यक्ष आलोक बरैया एवम् सभी ग्रूप के सदस्यों को साधुवाद दिया, जेएसजी जावरा मैत्री पिछले 11 वर्षो से लगातार उक्त आयोजन ग्राम रोजाना पर कर रहा है इस दोरान आयोजन व्यवस्था में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल, जेएसजी प्रदेश रीजन के उपाध्यक्ष संदीप रांका, पूर्व अध्यक्ष पंकज काँठेड, अध्यक्ष आलोक बरैया, पूर्वांध्यक्ष आशीष पोखरना, राजीव लुक्कड, के साथ सचिव अर्पल कोचट्टा,कोषाध्यक्ष पीयूष काँठेड, अजय पटवा, मनीष मेहता, राहुल मेहता, संदीप तलेरा, शशंक मेहता, आशीष चत्तर, मनीष धारीवाल,संदीप दसेड़ा, शरद डूंगरवाल, संदीप जैन, राजेश हिंगड़, पुखराज सुराणा, संदीप श्रीमाल, राजीव लुहाड़िया, मनीष पोखरना, डॉ. सुमीत ललवानी, डॉ. ऋषि मेहता, विभोर जैन, पंकज जैन, लोकेश कांठेड, राजेश पोखरना, सौरभ पगारिया, अजय कांठेड, संतोष तलेसरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *