सत्यम शैलेन्द्र दवे प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

सत्यम शैलेन्द्र दवे प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

       जावरा (राजकुमार हरण) नई दिल्ली में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मालवा प्रान्त कार्यकरणी की घोषणा हुई। जिसमे जावरा के सत्यम शैलेन्द्र दवे को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि सत्यम पूर्व में भी जावरा भाग संयोजक तथा दो बार नगर सहमंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। इसी आधार पर उन्हें मालवा प्रांत की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सत्यम के मनोनयन पर ईष्ट मित्रों व परिजनों ने बधाई प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *