शीत लहर में बढ़ती ठिठुरन में जागा प्रशासन – निजी व सरकारी स्कूलों के समय में किया बदलाव
पवन नाहर झाबुआ 8 जनवरी 2024 ।
मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के आदेशानुसार प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शाला समय परिवर्तन के संबंध में जारी विभागीय समसंख्यक आदेश के अनुक्रम में राज्य शासन के द्वारा 20 जनवरी 2024 तक के लिए निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित किए गए है।
ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं प्रातः 10:00 बजे से संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भी प्रातः 10:00 बजे से संचालित किए जाएंगे। ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रातः 10:30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे। कक्षा 8 से 12 वी तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।