8 लेंन पर अनियंत्रित होकर वाहन पलटा दो बुरी तरह से घायल – प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर
थांदला। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे 8 लेन पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। हाल ही में रतलाम से दाहोद जाने वाला इयास आल्टोस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन खुशाल अग्रवाल व राखी अग्रवाल दो दम्पत्ति सवार थे जबकि वाहन खूशाल चला रहे थे की कब वाहन अनियंत्रित होकर पलट कर डिवाइडर तोड़ कर निकट खाई में जा गिरा। 8 लेन एम्बुलेंस द्वारा दोनों गम्भीर रूप से घायल दम्पत्ति को सिविल अस्पताल थांदला लाया गया जहाँ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मनीष दुबे ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बाहर रेफर कर दिया। 8 लेन अधिकारी अथवा वाहन चलाने वालें खुशाल से फिलहाल वाहन पलटने की वास्तविक स्थिति का पता नही चल पाया है।
प्रधान संपादक पवन नाहर थांदला

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।