भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की इंदौर एवं देवास जिले की संयुक्त बैठक दशोरा ब्रह्मण समाज, हाटकेश्वर परिसर इंदौर में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैद्य, विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, एवं प्रदेश ग्रामीण संगठन मंत्री मोहनलाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक हुई तथा प्रदेश सचिव मुकेश चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधा रानी शर्मा, प्रदेश महामंत्री संध्या शिवहरे मंचासीन थे। भगवान हाटकेश्वर का सभी आमंत्रित अतिथियों ने पूजन किया। तत्पश्चात इंदौर एवं देवास जिले के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय संयोजक द्वारा बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया एवं संदीप ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मानवाधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। सभी अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करने, पेड़ों की कटाई रोकने एवं कार्बन उत्सर्जनकारी यंत्रों का कम से कम उपयोग करने की शपथ दिलवाई। मोहनलाल गुर्जर द्वारा संगठन के माध्यम से किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। संगठन में शामिल हुए नवीन पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इंदौर जिले से जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा, नगर अध्यक्ष पिंकी बागड़ी, जिला सचिव अग्निहोत्री जी, देवास जिला अध्यक्ष पार्वती पंवार आदि सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। अन्य पदाधिकारी सुनीता शर्मा राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश टांडी, डॉ जलांद्रे आदि उपस्थित थे।बैठक व्यवस्था मनोरंजन जोशी द्वारा की गई। धार जिला मिडिया प्रभारी महेश कुमार वर्मा ने संचालन किया। इंदौर जिला अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा ने अतिथियों को धन्यवाद देकर आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *