प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने पर प्रधानाचार्य वत्सला रुनवाल का किया स्वागत सम्मान अब काटजू नगर स्कूल रतलाम में सेवाएं देंगी 

प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने पर प्रधानाचार्य वत्सला रुनवाल का किया स्वागत सम्मान

अब काटजू नगर स्कूल रतलाम में सेवाएं देंगी 

जावरा (राजकुमार हरण) सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर शनिवार को कश्मीरी गली स्थित शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य वतसला रुणवाल का काटजू नगर शिशु मंदिर रतलाम में प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने पर विवेक भारती शिक्षण समिति एवं विद्यालय आचार्य परिवार द्वारा केशव सुभागृह में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन विभाग समन्वयक महेंद्र भगत, विवेक भारती शिक्षण समिति अध्यक्ष अजीत चत्तर, उपाध्यक्ष अनिल पावेचा, सचिव तन्मय सोनी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, कानसिंह चौहान, बाबूलाल नाहर, सुरेश मेहता, पुखराज सोनगरा, लोकेश शर्मा, शीतल चौरडिया सहित विवेक भारती शिक्षण समिति के समस्त सदस्य एवं विद्यालय आचार्य परिवार मौजूद रहा।

सभी ने श्रीमती वतसला जी के उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं देते हुए शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में आचार्य परिवार द्वारा आपके सेवाकाल के अनुभव व्यक्त किये। विद्यालय प्राचार्य रेणु बाला शर्मा ने श्रीमती रूनवाल के गौरवमयी सेवाकार्य का उल्लेख करते हुए सभी का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *