घनश्याम सोलंकी बने समर्पण निधि अभियान संयोजक, पंकज कांठेड़ बने सह संयोजक

घनश्याम सोलंकी बने समर्पण निधि अभियान संयोजक, पंकज कांठेड़ बने सह संयोजक

जावरा (राजकुमार हरण) भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन स्तर पर विभिन्न गतिविधियां जारी रखते हुए क्षेत्रीय विधायक डा. राजेंद्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, समर्पण निधि विधानसभा प्रभारी बद्रीलाल शर्मा की अनुशंसा पर जावरा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने नगर मंडल में समर्पण निधि अभियान संयोजक घनश्याम सोलंकी एवं सहसंयोजक पंकज कांठेड़ को मनोनीत किया। मीडिया प्रभारी रजत सोनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि समर्पण निधि संचय अभियान प्रतिवर्ष संगठन द्वारा चलाया जाता है, प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अभियान को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए। मंडल महामंत्री अनिल धरीवाल, सोनू यादव, अजय सकलेचा, शिखर धारीवाल, अजय सिंह भाटी, मनोहर पांचाल आदि ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *