**”जावरा में सिद्धितप तपस्वी रत्नों का भव्य पगलिये समारोह संपन्न”**

**”जावरा में सिद्धितप तपस्वी रत्नों का भव्य पगलिये समारोह संपन्न”**

सिद्धि का मार्ग: तप, शुद्धि और आत्मिक उत्थान ~ मुनीश्री चन्द्रयश विजय जी

     जावरा (राजकुमार हरण) जावरा नगर की पवित्र भूमि पर परम पूज्य राष्ट्र संत शिरोमणि गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय हेमेन्द्र सूरी जी म.सा. के शिष्य एवं ज्योतिषसम्राट, जीवदया प्रेमी गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद ऋषभचन्द्र सुरिश्वर म.सा. के आज्ञानुवर्ती मुनिराज सिद्धितप प्रेरक श्री चन्द्रयश विजय जी म.सा. आदि ठाणा के आत्म शुद्धि चातुर्मास पर्व के दौरान 17 अगस्त को भव्य पगलिये समारोह का आयोजन किया गया।

यह समारोह चातुर्मास समिति के अध्यक्ष धरमचंद चपडोद के निवास स्थान पिपली बाज़ार में मुनिराज श्री चन्द्रयश विजय जी म.सा. और मुनिराज श्री जिनभद्र विजय जी म.सा. की पावन उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 240 सिद्धि तप तपस्वी रत्नों का स्वागत किया गया, जिनका जुलूस जैन मंदिर पिपली बाज़ार से नाचते-गाते हुए जावरा के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पिपली बाज़ार में लाभार्थी परिवार धरमचन्द अनिलकुमार पियूष राहुल चेतन चपडोद के निवास स्थान पर पहुँचा। वहां, तपस्वी रत्नों ने अपने पगलिये लाभार्थी परिवार को प्रदान किए।

     मुनिराज श्री चन्द्रयश विजय जी म.सा. ने इस अवसर पर सारगर्भित प्रवचन दिए और पूरे विधि-विधान से इस आयोजन को संपन्न करवाया। इस आयोजन में चातुर्मास समिति के अध्यक्ष धरमचंद चपडोद, श्री संघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़ और श्री संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस भव्य समारोह ने सभी उपस्थित जनों के मन में हर्ष और उल्लास का संचार किया। अंत में, राहुल चपडोद ने सभी तपस्वी रत्नों और श्री संघ का आभार व्यक्त किया।

   उक्त आयोजन की जानकारी प्रचार संयोजक शिखर चन्द्र धारीवाल और विरेंद्र सेठि या ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *