अगस्त-सितंबर माह के रोटी संग्रह अभियान का शुभारंभ
“करुणा और सहानुभूति के साथ समाज की सेवा में अग्रणी: जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार।”
जावरा (राजकुमार हरण) जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा आयोजित *रोटी संग्रह अभियान* का शुभारंभ रविवार, 18 अगस्त 2024 को जैन मंदिर, पिपली बाजार में हुआ। परम पूज्य श्री चंद्रयश विजय जी महाराज साहब की पावन प्रेरणा से शुरू किए गए इस अभियान का अगस्त और सितंबर माह का लाभ श्री अशोक कुमार मांगीलाल श्रीमाल परिवार, शिवगंज, पुणे, महाराष्ट्र द्वारा लिया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में दोपहर 12:30 बजे इस अभियान का उद्घाटन संपन्न हुआ। गुरुदेव ने जीव दया के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए नवकार परिवार की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष श्री विनोद बरमेचा, संस्थापक अध्यक्ष संजय आंचलिया, करुणा योजना संयोजक सुभाष टुकड़ियां, नवकार अध्यक्ष हर्षित पगारिया, सचिव आयुष चौरडिया, उपाध्यक्ष आशीष कोठारी, राहुल छाजेड़, और अन्य नवकार साथी उपस्थित थे।
यह अभियान समाज में जीव दया और करुणा के संदेश को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सभी सदस्यों ने इस प्रयास को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सम्पादक (रतलाम जिला क्षेत्र)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश
उपाध्यक्ष – आंचलिक पत्रकार संघ रतलाम जिला
सचिव – प्रेस क्लब जावरा
विगत 35 वर्षों से फोटोजर्नलिस्ट एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा दे रहें हैं।