राष्ट्र विकास में इंजीनियरों की भूमिका महत्वपूर्ण – श्री राठौर
दक्ष चोपड़ा उज्जैन।
उज्जैन ! हमारा देश विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है तो इसमें आधुनिक तकनीक का महत्वपूर्ण योगदान है, चाहे बड़े-बड़े पुल हो गगन छूती इमारतें हो या फिर प्रौद्योगिकी क्रांति के कई उदाहरण हो इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों ने वह सब कुछ कर दिखाया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, उक्त बातें मोक्षगुण्डम स्वामी विश्वेश्वरय्या जयंती “इंजीनियर्स डे” के अवसर पर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित माल्यार्पण एवं इंजीनियर सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी ) के पूर्व प्रांत तकनीकी प्रमुख एवं गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष इंजीनियर मनोज राठौर ने अपने उद्बोधन के दौरान कही,श्री राठौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंजीनियरों की विश्व में एक महत्वपूर्ण भूमिका हमेशा रही हैं। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में इंजीनियरिंग के कीर्तिमान स्थापित करने वाले श्रेष्ठ इंजीनियरों का सम्मान समारोह एवं संस्था परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।