अरविंद नगर मंदिर में श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ परमात्मा का 18 अभिषेक            

दक्ष चोपड़ा
                                                                      उज्जैन नागेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में जैन श्वेताम्बर मंदिर न्यास एवं ट्रस्ट मंडल ,श्री संघ अरविंद नगर द्वारा त्तीन लोक के नाथ दादा श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ परमात्मा का 18 अभिषेक संपन्न हुआ जिसका लाभ स्व़ श्रीमती सम्पत बेन चौथमल जी लुंकड़ अजीत ,राजैंद्र ,अभय ,प्रतीक, अक्षय ,अर्हम लुंकड़ चिरोला वाले परिवार को मिला है इस अनुपम अवसर पर पावनकारी निश्रा मातृ ह़ृदया विदुषी साध्वी जीं श्री अमित गुणा श्री जी महाराज साहिब आदि ठाणा कि रही। साथ ही श्री शंखेश्वर तीर्थ से गिरनार तीर्थ का पैदल संघ के दौरान दादा नेमिनाथ परमात्मा के शिखर पर चढ़ने वाली ध्वजा ( गिरनार तीर्थ ) का आगमन उज्जैन अरविंद नगर श्री संघ मे हुवा।पार्श्वनाथ परमात्मा की 18 अभिषेक की पूजा विधीकारक बृजेश जी जैन के कर कमलों द्वारा संपन्न हुई। श्रीसंघ की तरफ से लुक्कड़ परिवार का बहुमान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *