जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ‘ACTIVE’ जावरा द्वारा भव्य पारिवारिक गरबा पार्टी का आयोजन
जावरा (राजकुमार हरण) जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप “ACTIVE” जावरा द्वारा 6 अक्टूबर 2024, रविवार को अंबिका रिसॉर्ट में पारिवारिक गरबा पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समूह के बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक गरबा खेला और सभी ने शानदार प्रदर्शन किया।
समूह के अध्यक्ष पवन डांगी ने बताया कि सभी सदस्यों ने गरबा खेल का आनंद उठाया और इसके बाद स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त लिया। इस आयोजन में आकर्षक उपहार भी रखे गए थे, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा। सभा के आयोजन की जिम्मेदारी ज्योति राकेश सियार, सुरभि जितेश चत्तर, पूजा अजय ओरा, सुप्रिया राहुल लुहाड़िया, स्मिता विनीत संघवी ने निभाई। समूह के सचिव अंकुर जैन ने जानकारी दी कि आने वाले सत्र में समूह समाज सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर समूह के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र कोलन, सुभाष टुकड़िया, विशाल ओरा, संजय झामर, शैलेष मेहता, संजय खेमसरा, अजय ओरा, अजय चपरोद, अजय लोढ़ा, प्रमोद छाजेड़, अरविंद जैन, महेंद्र सेठिया, हंसमुख चत्तर, संदीप जैन, अनिल ओस्तवाल, अजय पगरिया, संजय धरीवाल, संदीप मेहता, मनीष गोधा, अशोक चत्तर, मनीष नवलखा, ऋषभ छाजेड़, आशीष कांठेड़, राकेश धारीवाल, पीयूष दसेड़ा और सौरभ ओरा ने गरबा पार्टी में भाग लिया और इसका आनंद लिया।
उपरोक्त जानकारी ग्रुप के कोषाध्यक्ष दीपक राज चंडालिया ने दी, और सभी का आभार ग्रुप के निर्वतमान अध्यक्ष विशाल ओरा ने व्यक्त किया।

सम्पादक (रतलाम जिला क्षेत्र)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश
उपाध्यक्ष – आंचलिक पत्रकार संघ रतलाम जिला
सचिव – प्रेस क्लब जावरा
विगत 35 वर्षों से फोटोजर्नलिस्ट एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा दे रहें हैं।