आशीष जैन बने आईजा उज्जैन के जिलाध्यक्ष                                                               

आशीष जैन बने आईजा उज्जैन के जिलाध्यक्ष                                        दक्ष चोपड़ा                     उज्जैन/मध्यप्रदेश ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया के परामर्श एवं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना, प्रदेश महासचिव दीपक दुग्गड़ की अनुशंसा पर उज्जैन जिलाध्यक्ष आशीष जैन को मनोनित करते हुए नवीन जिला कार्यकारणी का गठन किया गया है। नयी कार्यकारणी में मुख्य परामर्शदाता शांतिलाल छजलानी, संरक्षक हेमंत जैन, ओम जैन, सुनील जैन, विशेष आमंत्रित सदस्य राहुल कटारिया, वरूण श्रीमाल, सुनील जैन, ललित जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन रामसना, अभिषेक जैन, रौनक जैन, महासचिव पीयूष सकलेचा, सचिव मुकेश मेहता, संगठन सचिव सीमा चौपड़ा, सहसचिव शैलेष जैन, कोषाध्यक्ष निलेश कटलेचा, संगठन मंत्री शुभम जैन, मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा को नियुक्त किया गया है। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य दीपक रूनवाल, नीलेश वोरा, दक्ष चौपड़ा, मनोज मेहता, मुकेश जैन, नितेश जैन, आशीष जैन आदि शामिल किए गये है। प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुप भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सभी नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को 9 और 10 जनवरी को जैन तीर्थ मांडव में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा सभी जैन पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *