श्री सिद्धचक्र केसरियानाथ तीर्थ पेढ़ी उपाश्रय खाराकुआं का ऐतिहासिक पुण्य अनुपम चातुर्मास 2024 

श्री सिद्धचक्र केसरियानाथ तीर्थ पेढ़ी उपाश्रय खाराकुआं का ऐतिहासिक पुण्य अनुपम चातुर्मास 2024 
दक्ष चोपड़ा
उज्जैन:चार माह पुरे होने पर भगवान की आज्ञा अनुसार स्थान परिवर्तन करना आवश्यक है और उसी क्रम मे कार्तिक पूनम पर प.पू. मालवा महक मातृहृदया साध्वीवर्या श्री अमितगुणा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा का इस वर्ष का चातुर्मास श्री सिद्धचक्र केसरियानाथ तीर्थ पेढ़ी उपाश्रय खाराकुआं का ऐतिहासिक पुण्य अनुपम चातुर्मास 2024, उज्जैन को विराम लगाते हुए श्री सिद्धचक्र केसरियानाथ तीर्थ पेढ़ी उपाश्रय खाराकुआं से विहार हुआ।बड़ी संख्या में सकल जैन श्री संघ के श्रावक श्राविकाओं ने मातृहृदया साध्वीवर्या श्री अमितगुणा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा को नम आंखो से विदा किया।
श्री संघ ने साध्वी श्री से चार माह मे कोई भी अविनय असाधना के लिए क्षमा याचना की तो साध्वी मंडल ने भी कोई भी धर्म विरूद्ध कहा या गुरु आज्ञा के विरुद्ध कहां हो करवाया हो तो उसकी क्षमा याचना की।श्रावक श्राविकाओं ने साध्वी अमितगुणा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए बताया कि ये पल , ये ऐतिहासिक पुण्य अनुपम चातुर्मास 2024, उज्जैन के इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। इस चातुर्मास में श्री सिद्धचक्र केसरियानाथ तीर्थ पेढ़ी उपाश्रय खाराकुआं संघ के साथ सकल जैन समाज का अतुलनीय सहयोग व साथ रहा।पुण्य अनुपम चातुर्मास में मासक्षमण,सिद्धितप,धर्मचक्र, सिद्धितप एकासन,आयम्बिल से मासक्षमण,उपवास ,तेले, आयबींल की लड़ी चार माह तक चली। हर रोज़ प्रवचन,धार्मिक क्लास , बच्चो व महिलाओं के शिविर का अयोजन हुआ। सामूहिक एकासन,आयंबिल के कई आयोजन हुए।कई लोग ने धार्मिक ज्ञान की शिक्षा ग्रहण की।सकल श्री संघ के सभी पदाधिकारी व तपस्वियों का भी विशेष आभार कि इन्होंने अपना आत्म विकास किया साथ ही श्री संघ व साध्वी श्री का गौरव भी बढ़ाया। साथ ही पेढ़ी पर कार्यरत कर्मचारी ने भी आगुंतक अतिथि का जो सम्मान ओर आदर किया है, वो भी काबिले तारीफ है।विहार पूर्व सभी साध्वी मंडल ने सभी उपस्थित जन को क्रमशः मंगल पाठ का श्रवण करवाया व इसी के साथ ऐतिहासिक पुण्य अनुपम चातुर्मास 2024, उज्जैन का इति सिद्धम हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *