नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन 128 प्रकरणों का निराकरण 57 लाख से ज्यादा राशि की वसूली
थांदला न्यायालय ने समझौता कर पति-पत्नी को मिलाया
थांदला। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार एवं न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के मार्गदर्शन में शनिवार को स्थानीय थांदला न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत खण्डपीठ क्रमांक 14.15 के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश द्वय सचिन कुमार जाधव, अब्दुल सईद चौधरी के मार्गदर्शन में दोनों ही न्यायालय में कुल 88 लम्बित मामलों का निराकरण किया गया जिसमें 03 सिविल वाद एवं धारा-138 परकाम्य लिखत अधिनियम के 12 प्रकरण एवं 60 मामले नियमित आपराधिक प्रकरण एवं 13 विविध प्रकरणों का निराकरण किया गया कुल 275 पक्षकार लाभान्वित हुवे। सुलहकर्ता पक्षकारों को भेंट स्वरूप पर्यावरण सुरक्षा के रूप में पौधें प्रदान किये गये। इस दौरान बैंको एवं नगर परिषद के भी 122 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें कुल राशि 57 लाख 95 हजार 485 रूपये की वसूली की गई। इस तरह कुल 128 पक्षकार लाभान्वित हुवे।
थांदला न्यायालय ने दो दम्पति को मिलाया
प्रार्थिया शारदा विरूद्ध दयाल की ओर से दोनो अधिवक्ता आंद्रेयास मेड़ा व धर्मेन्द्र देवल के साथ माध्यस्थता करने वालें संजय पंजल अधिवक्ता ने प्रार्थिया शारदा और दयाल दोनों पति- पत्नि को समझाईस देकर समझौता करवा गया इसी तरह प्रार्थिया गली विरूद्ध गलिया की और से संजय पंजल अधिवक्ता ने मिडिएटर के रूप में दोनों पक्षकारों को समझाया जिसमें न्यायालय के प्रयास से उभयपक्षों के मध्य स्वेच्छया से समझौता हुआ। समझौता होने से पक्षकारों को भी भेंट स्वरूप पौधा प्रदान किया गया।

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।