अमर शहीद अरविन्द सिंह तोमर के बलिदान दिवस पर स्मृति सम्मान समारोह आयोजित

अमर शहीद अरविन्द सिंह तोमर के बलिदान दिवस पर स्मृति सम्मान समारोह आयोजित
दक्ष चोपड़ा
उज्जैन: अमर शहीद श्री अरविन्द सिंह तोमर के 23 वें बलिदान दिवस पर नगर पालिक निगम द्वारा शनिवार को गणेश नगर आगर रोड पर स्मृति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शहिद श्री अरविंद सिंह तोमर के माता-पिता का विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा,एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी,क्षेत्रीय पार्षद दिलीप परमार,पार्षद पंकज चौधरी द्वारा सम्मान करते हुए शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन सर्वप्रथम वीर शहीद अरविंद सिंह तोमर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया तत्पश्चात अरविंद सिंह तोमर की माता मुन्नी देवी तोमर का सम्मान उपस्थित अतिथियों द्वारा शाल,श्रीफल,पुष्पमाला पहनाकर किया गया,साथ ही इस अवसर पर शहीद जितेंद्र सिंह चौहान के पिता ध्रुव सिंह चौहान,शहीद गजेंद्र राव सुर्वे के माता पिता अशोक राव सुर्वे एवं कल्पना सुर्वे का सम्मान भी उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह बेस,पूर्व पार्षद निशा सेंगर, हरदयाल सिंह ठाकुर, अनिल सिंह चंदेल, धर्मेंद्र जी, विक्रम जी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे,स्मृति सम्मान समारोह में ज्वलंत शर्मा द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *