माता की सेवा प्रभु सेवा है: श्रीमती रेखा सुराणा
गौ सेवा में वरिष्ठ महासंघ की प्रेरणादायक पहल
जावरा (राजकुमार हरण) श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा गौ माता के लिए “गुड़, गो ग्रास और सर्दियों से बचाने हेतु कंबल योजना” की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जैन दिवाकर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेखा सुराणा ने कहा, “गौ माता की सेवा प्रभु की सेवा है। यह न केवल आत्मिक शांति प्रदान करती है बल्कि हमारे समाज की संस्कारशील परंपरा का हिस्सा है।”
महासंघ अध्यक्ष अभय सुराणा ने बताया कि यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। नववर्ष के अवसर पर, 1 जनवरी 2025 को, श्री मुरलीधर गौशाला रोजाना (जो जीव दया सोसाइटी, जावरा द्वारा संचालित है) में 81 किलो गुड़, गो ग्रास और 51 कंबल गौवंश को समर्पित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की पदाधिकारियों के स्वागत से हुआ, जिसे महासंघ अध्यक्ष अभय सुराणा ने संपन्न किया। संचालन संस्था सचिव अनिल चोपड़ा ने किया और आभार प्रदर्शन अनिल श्रीश्रीमाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर चौपाटी की जीव दया बहू मंडल ने भी एक पेटी गुड़ देने की घोषणा की।
उल्लेखनीय उपस्थिति: इस कार्यक्रम में श्रीमती त्रिशला नादेंचा, कुसुम औरा, मधु खटोड़, शीला श्रीमाल, किरण जैन, सुनीता पटवा, श्वेता कोठारी, रेखा सुराणा, प्रकाश चंद संघवी, विनोद लुनिया, नेमीचंद जैन, राजेंद्र कोचर, प्रकाश चंद पामेचा, राजकुमार हरण, कनेश मेहता, अनिल चोपड़ा, अभय सुराणा, अनिल श्रीमाल और मास्टर अयांश सुराणा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

सम्पादक (रतलाम जिला क्षेत्र)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश
उपाध्यक्ष – आंचलिक पत्रकार संघ रतलाम जिला
सचिव – प्रेस क्लब जावरा
विगत 35 वर्षों से फोटोजर्नलिस्ट एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा दे रहें हैं।