8 लेन से उतरते ही पड़े पत्थर गाड़ी के कांच फूटे यात्री भी हुए घायल
संवाददाता बनने के लिए सम्पर्क करें – 9424567444
थांदला। ड्रोन से निगरानी करों या कोई और तरीका आजमाओ लेकिन दिल्ली मुंबई 8 लेन उसके आसपास पत्थरबाजी कम होने का नाम ही नही ले रही है। हाल ही में पेटलावद कि ओर आने वाले टांडा निवासी राजु चौहान व विजय सांखला पत्थरबाजों का शिकार हो कर घायल हो गए है। उनके अनुसार वे अपने निजी ट्रावेरा वाहन से पेटलावद आ रहे थे कि 8 लेन के समीप उनके वाहन पर पत्थरबाजी हुई जिसमें गाड़ी का शीशा टूट गया जबकि उनके भी सिर व मुँह पर पत्थर से चोट लग गई। इसकी सूचना उन्होंनें थांदला पुलिस थाने पर भी दर्ज करवाई वही प्राथमिक उपचार भी थांदला सिविल अस्पताल पर करवाया। अब देखते है कि पुलिस पत्थरबाजों को पकड़ने में कामयाब हो पाती है या फिर ड्रोन की निगरानी केवल कागजी खानापूर्ति बनकर रह गई है।

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।