आयुष मंत्री परमार ने किया व्यायाम शाला,लिफ्ट और लाइब्रेरी का लोकार्पण
दक्ष चोपड़ा
उज्जैन : मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने उज्जैन प्रवास के दौरान शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनता को दी जा रही ,सभी सुविधाओं का अवलोकन भी किया।
शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा आधुनिक व्यायाम शाला का लोकार्पण भी किया गया और उन्होंने ट्रेडमैन पर वॉकिंग भी की, इसके साथ ही मंत्री परमार ने लिफ्ट का लोकार्पण कर उसका भी संचालन शुरू कराया। इसके साथ आयुर्वैदिक महाविद्यालय के छात्रों के लिए 10 बस सेवा, औषधि वन का लोकार्पण भी किया। इस दौरान मंत्री द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
आयुर्वैदिक महाविद्यालय में लाइब्रेरी के लोकार्पण के समय मंत्री द्वारा निर्देश दिया गया कि लाइब्रेरी का नाम अमरकोश की रचना करने वाले हमारे विद्वावन अमर सिंह के नाम पर इस लाइब्रेरी का नाम रखा जाये। साधारण सभा की बैठक में संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने पुरानी ऑडिट आपत्ति खत्म करने के निर्देश दिये। बैठक में विधायक अनिल जैन कालूहेडा,सतीश मालवीय कॉलेज के प्रोफेसर जे पी चौरसिया एवं साधारण सभा के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में आय – व्यय का लेखा भी प्रस्तुत किया गया।

दक्ष चोपड़ा (उज्जैन – जिला ब्युरों)
युवा पत्रकार सक्रिय पत्रकारिता करते हुए हर मामलें में दक्ष है। महाकाल की नगरी में होकर धर्म, राजनीति व सामाजिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।