आंचलिक पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी गठित
अभय सुराणा प्रदेश महामंत्री, रामचंद्र गिरी संभाग अध्यक्ष, संजय चौधरी जिलाध्यक्ष, रमेश सोनी जिला महामंत्री, जितेंद्र बैरागी तहसील अध्यक्ष नियुक्त
जावरा (राजकुमार हरण)। आंचलिक पत्रकार संघ का परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम जावरा की एक निजी होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रमेश टाक एवं विशेष अतिथि संभाग अध्यक्ष अभय सुराणा थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा:
आंचलिक पत्रकार संघ के कार्यकाल समाप्त होने पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रमेश टाक ने अभय सुराणा को प्रदेश महामंत्री, रामचंद्र गिरी को संभाग अध्यक्ष, संजय चौधरी को जिलाध्यक्ष, रमेश सोनी को जिला महामंत्री तथा जितेंद्र बैरागी को जावरा तहसील अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।
इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति इस प्रकार हुई:
-
- यूसुफ अली बोहरा एवं प्रकाश बारोड़ – उपाध्यक्ष
- रमेश बैरागी (सरवन), विमल कटारिया (सैलाना), नाहरु मोहम्मद – कोषाध्यक्ष
- दिनेश शुक्ला – सह-सचिव
- अंकित भंडारी (आलोट) एवं सुरेश मालवीय (सैलाना) – पदभार ग्रहण
पत्रकारों के हितों की रक्षा का संकल्प
अपने उद्बोधन में संभाग अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि संघ हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा और किसी भी मुश्किल घड़ी में सहयोग के लिए खड़ा रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे सकारात्मक पत्रकारिता करें और संगठन में एकता बनाए रखें।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश टाक ने संघ की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए बीमा योजना लागू की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। वरिष्ठ पत्रकार सुजान कोचट्टा ने प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए सभी पत्रकारों से एकजुट होने की अपील की।
गरिमामय उपस्थिति:
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभय सुराणा, अभय श्रीमाल, संजय चौधरी, रमेश सोनी, यूसुफ अली बोहरा, नाहरु मोहम्मद, प्रकाश बारोड़, किशोर विजवा, उमेश शर्मा, नागेश्वर प्रजापत, अफसर खान, जितेंद्र दास बैरागी, प्रकाश प्रजापत, शादिक मोहम्मद, राजकुमार पोरवाल, बंशीलाल पोरवाल, जीवन सिंह डांगी, दीपक सोनी, आकाश भोपड़ा, नागेश्वर धाकड़, कमलेश प्रत, राहुल चोपड़ा, राजमल मुछाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा महिदपुर से संभागीय उपाध्यक्ष रमेश गोड, नामली से प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोयल, उज्जैन से रामचंद्र गिरी, उन्हेल से कुरैशी सहित कई पत्रकारों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में जावरा क्षेत्र के कई पत्रकारों को परिचय पत्र वितरित किए गए। संचालन उमेश शर्मा ने किया एवं आभार नवीन ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बैरागी ने व्यक्त किया।
नई कार्यकारिणी का होगा विस्तार:
संभाग अध्यक्ष रामचंद्र गिरी, जिलाध्यक्ष संजय चौधरी और तहसील अध्यक्ष जितेंद्र बैरागी जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। अभय सुराणा को प्रदेश महामंत्री एवं संजय चौधरी व रमेश सोनी को पुनः जिले का पदभार मिलने पर संगठन के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जिला उपाध्यक्ष राजकुमार हरण पारिवारिक कारणों से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

सम्पादक (रतलाम जिला क्षेत्र)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश
उपाध्यक्ष – आंचलिक पत्रकार संघ रतलाम जिला
सचिव – प्रेस क्लब जावरा
विगत 35 वर्षों से फोटोजर्नलिस्ट एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा दे रहें हैं।