सामूहिक यज्ञ व अर्घ्य के साथ नव वर्ष का स्वागत
जावरा (राजकुमार हरण)। श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर प्रांगण में मां गायत्री परिवार के तत्वाधान में गायत्री परिवार के सदस्यों ने विक्रम संवत् 2082 के आगमन पर सामूहिक यज्ञ संपन्न किया। इसके पश्चात “ओम सूर्याय: नमः” मंत्रोच्चार के साथ सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर नव वर्ष का स्वागत-सत्कार किया गया।
गायत्री परिवार सदस्य एवं पत्रकार जगदीश राठौर ने बताया कि यज्ञाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने मुख्य यजमान किशोर शाकल्य से वैदिक क्रियाएं संपन्न कराईं। इस अवसर पर पुजारी श्री मनोहर दास जी बैरागी के सानिध्य में घंटी, शंख व ढोल-ढमाके के साथ मां गायत्री व श्री त्रिमूर्ति हनुमान जी की आरती की गई।

सम्पादक (रतलाम जिला क्षेत्र)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश
उपाध्यक्ष – आंचलिक पत्रकार संघ रतलाम जिला
सचिव – प्रेस क्लब जावरा
विगत 35 वर्षों से फोटोजर्नलिस्ट एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा दे रहें हैं।