भगवान महावीर निर्वाणोत्सव व जन्म कल्याणक पर भव्य वरघोड़ा निकला

भगवान महावीर निर्वाणोत्सव व जन्म कल्याणक पर भव्य वरघोड़ा निकला
उज्जैन : मानव मन मे करुणा की महान परिभाषा स्थापित करने वाले, जिओ और जीने दो के संदेश दीप से सम्पूर्ण जगत को प्रकाशित करने वाले तीर्थंकर, जन जन की आस्था के केंद् भगवान महावीर स्वामी के 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव पर्व पर अमितगुणा श्रीजी मारासाहब ,परम पुज्य आचार्यदेव जिनचन्दसुरिश्वरजी मारासाहब,आचार्यदेव धर्मबोधिसुरीश्वरजी मारासाहब, तत्वबोधिसुरिश्वरजी, निरंजन सागर जी मारासाहब, विन्रम सागर जी मारासाहब आदि संतो का सानिध्य में सुबह 7.30 बजे खारा कुआं मंदिर से वरघोड़ा की शुरुआत हुई। जिसमें चांदी की वेदी जी में प्रभु को विराजमान कर समाजजन अपने कांधे पर उठाकर निकलेे। प्रभु का एक रथ भी रहा जिसे समाजजनों ने खींचा।
इसमें पुरुष सफेद वस्त्र तो महिलाएं केसरिया और लाल साड़ी पहनकर शामिल हुईं। वरघोड़ा के आगे बच्चे ड्रम बजाते हुए चल रहे थे तो बैंड पर भक्ति गीत गूंज रहे थे जिस पर जैन समाजजन भगवान महावीर की भक्ति में सराबोर होकर जमकर थिरके। वरघोड़ा नमकमंडी, छोटा सराफा, कंठाल, नईसडक़, दौलतगंज, तोपखाना, पटनी बाजार, छत्रीचौक से बड़ा सराफा होते हुए पुन: नमकमंडी पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह मंच बनाकर वरघोड़ा का स्वागत किया गया। वरघोड़ा के दौरान जगह-जगह चावल की गवली बनाकर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने वेदी जी पूजा की ।नगर निगम सभापति कलावती यादव और अन्य नेताओं ने जुलूस में शिरकत की।उत्तर क्षेत्र के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा पूरे समय वरघोड़ा में साथ चले।वरघोड़ा में श्वेतांबर जैन समाज, दिगंबर जैन समाज,महिला मंडल, बहु मंडल ओर सामाजिक संगठनो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वरघोड़ा के पश्चात श्वेतांबर जैन समाज का स्वामीवत्सलय महाकाल परिसर व दिगंबर जैन समाज का स्वामीवत्सलय जैन मन्दिर जयसिंहपूरा पर रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *