जावरा से श्रीअंतरिक्ष पारसनाथ तीर्थ यात्रा संपन्न

जावरा से श्रीअंतरिक्ष पारसनाथ तीर्थ यात्रा संपन्न

जावरा (राजकुमार हरण) जावरा जैन समाज के 57 श्रद्धालुओं का श्रीसंघ “अंतरिक्ष पारसनाथ तीर्थ यात्रा” सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस तीन दिवसीय यात्रा का आयोजन आदिनाथ यात्रा ग्रुप द्वारा किया गया, विभिन्न स्थानों पर जिसकी यह तीसरी यात्रा थी।
इस यात्रा के प्रमुख प्रेरक नवयुवक पवन ओस्तवाल (भाचुंडला वाला) एवं राहुल छाजेड़ (कानूनवाला) रहे, जिन्होंने न्यूनतम खर्च में अधिकतम सुविधा के संकल्प के साथ यात्रा आयोजित की।
श्रद्धालुओं ने मोहनखेड़ा व लक्ष्मणीजी में सेवा-पूजा कर यात्रा आरंभ की। रात्रि को अंतरिक्ष पारसनाथ भगवान के दरबार में भावपूर्ण भक्ति की गई। दूसरे दिन महिला मंडल ने पंचकल्याणक पूजन का विधान किया और सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से छाब चढ़ाकर आराधना की, कई श्रद्धालु पहली बार “दादा” के दर्शन को पहुंचे और भावविभोर हो गए।
यात्रा के दौरान श्रीमती वर्षा कर्नावट व रजनी बरडिया ने बस के भीतर विभिन्न मनोरंजन गेम्स आयोजित कर यात्रियों को स्वस्थ मनोरंजन का अनुभव कराया। उनकी इस पहल से यात्रा का वातावरण उत्साहपूर्ण और आनंददायक बना रहा।
इसके पश्चात अकोला स्थित विभिन्न जैन तीर्थों का दर्शन कर दल रात्रि में जावरा के लिए रवाना हुआ।
🌟 प्रमुख सहभागिता: इस तीर्थ यात्रा में अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार हरण, अशोक सुराणा अंबिका, कनकमल चौरड़िया, अशोक मेहता लाला सेठ, पारस छाजेड़, पुखराज छाजेड़, संजय कर्नावट, प्रकाशचंद चौरड़िया, वर्धमान बरडिया, शिखर बारमेचा, राजेश दसेड़ा, मनोहरलाल जैन (जैन मैडम – LIC) सहित कई श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी की। यात्रा के समापन पर अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा संयोजक पुखराज चत्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी भावना से आगामी तीर्थ यात्राएं भी प्रस्तावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *