श्रीमती भगवती दुबे पंचतत्व में लीन – दोनों पुत्रों ने दी मुखाग्नि

श्रीमती भगवती दुबे पंचतत्व में लीन – दोनों पुत्रों ने दी मुखाग्नि

पवन नाहर थांदला – 9424567444

थांदला। नगर के प्रसिद्ध स्व. कांतिलालजी दुबे (कांतिया महाराज) की धर्मपत्नि श्री ओमप्रकाश व पण्डित रजनीकांत की पूज्य माताजी रवि व पण्डित गौरव की दादी युवराज एवं प्राशु की परदादी स्व. श्रीमती भगवतीबाई दुबे का दीर्घायु में निधन ओ गया। भगवती बाई का जीवन धार्मिक प्रवृत्ति का रहा है उनके रहते परिवार में धार्मिक संस्कार के साथ ही उनके घर पर गणगौर तीज की पूजा का आयोजन होता रहा है जिसके चलते पूरे नगर में बाई के नाम से मशहूर थी। उनके निधन पर वार्ड के समस्त लोगों ने व जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। नगर के दक्षिण छोर पर स्थित स्वर्ग द्वार पर उनके दोनों पुत्र व परिजनों ने उन्हें मुखाग्नि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *