मेघनगर नगर परिषद की दूसरी पारी शुरू होने को तैयार – नगरीय निकाय में भाजपा का वर्चस्व कांग्रेस भी कम नही

मेघनगर नगर परिषद की दूसरी पारी शुरू होने को तैयार – नगरीय निकाय में भाजपा का वर्चस्व कांग्रेस भी कम नही

पवन नाहर झाबुआ 9424567444।

मेघनगर। नगर परिषद मेघनगर के चुनाव में 8 पर भाजपा 6 पर कांग्रेस व 1 पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम में बड़े उलटफेर भी देखने को मिले है जिसमें निवृत्तमान भाजपा अध्यक्ष को भी हार का सामना करना पड़ा है वही खरीद फरोख्त के समय परिषद में किसी भी दल का अध्यक्ष बन सकता है। वैसे भाजपा का अध्यक्ष व उपाध्ययव तय माना जा रहा है लेकिन कांग्रेस के दमदार प्रत्याशियों के होने व उनके भाजपा से भी मधुर सम्बन्धों के चलते फेरबदल की आशंका से इंकार नही किया जा सकता।

वार्ड अनुसार इन प्रत्याशियों ने लहराया विजयी परचम
==============
1 शायदा भाभर (कांग्रेस)
2 कमलेश मचार (भाजपा)
3 लाखन सिंह देवाना (भाजपा)
4 निर्मला गंगा (कांग्रेस)
5 सन्तोष परमार (भाजपा)
6 महबूब इनाल (निर्दलीय)
7 महबूब शेख (कांग्रेस)
8 अजय डामोर (भाजपा)
9 स्मिता पडियार (भाजपा)
10 मेघा भानपुरिया (भाजपा)
11 राखी जैन (भाजपा)
12 समता भंडारी (कांग्रेस)
13 मंगली रमेश (कांग्रेस)
14 पूनमचंद वसुनिया (भाजपा)
15 जोगी वसुनिया (कांग्रेस)

सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पीएन वॉइस की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं बधाई व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए मंगल कामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *