नाहर भवानी माता ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय नाहर का मध्यप्रदेश दौरा
Pn voice। नाहर भवानी माता ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय नाहर (चैन्नई) के मध्यप्रदेश आगमन पर नाहर परिवार संघ, मध्यप्रदेश की इंदौर शाखा द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। नाहर के मध्यप्रदेश के इंदौर शहर आगमन पर संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय नाहर के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अजय नाहर ने नागौर में होने वाले भवानी माता मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए पूरे नाहर संघ को सपरिवार को शामिल होकर माताजी की कृपा पाने का निमंत्रण दिया।
उक्त अवसर पर नाहर परिवार संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र नाहर, मध्यप्रदेश प्रांत अध्यक्ष डॉ. प्रवीण नाहर, पूर्व अध्यक्ष मानसिंह नाहर, इंदौर नाहर संघ अध्यक्ष राजकुमार नाहर, उपाध्यक्ष प्रदीप नाहर, सचिव अभिषेक नाहर, कोषाध्यक्ष ललित नाहर, एवं मानव सेवा संयोजक धर्मेन्द्र नाहर सहित नाहर परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।