युवा उद्यमी समाजसेवी दिनेश सौलंकी प्राइड ऑफ सेन्ट्रल इंडिया अवार्ड से हुए सम्मानित – नागरिकों ने दी बधाई
Pn voice news desk दिल्ली।
थांदला के युवा उद्यमी एवं समाजसेवी दिनेश मोहनलाल सौलंकी को उनके द्वारा किये गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें वर्ष 2022 माध्य भारत का गौरव मानते हुए निजी समाचार पत्र संगठन ने दिल्ली में आयोजित गरिमामय कार्य्रकम में केंद्रीय नागरिक उड़यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आतिथ्य में प्राइड ऑफ सेन्ट्रल इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस सेवारत्न सम्मान में भारत के अनेक राज्यों की मशहूर शख्सियत शामिल हुई वही मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल से पहली बार दिनेश सौलंकी का चयन होना अंचल के लिए गौरव की बात है।
उल्लेखनीय है कि समाजसेवी सौलंकी के द्वारा सिविल अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के लिए 2 लाख रुपये की राशि दान स्वरूप दी गई थी वही झाबुआ अंचल में जनता के मनोरंजन के लिए राज्य का पहला डोम थियेटर सह महाराजा होटल भी संचालित किया जा रहा है। वे नगर के हर धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजन में भी सक्रियता हिस्सा लेते आ रहे है व सामान्यजन की सेवा के लिए ततपर रहते है। देशभर की चयनित हस्तियों में सौलंकी को नवरत्न की उपमा देकर सम्मानित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा की देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में शीर्ष पाँच में शामिल है, वही इसे दुनिया की नंबर वन महाशक्ति बनाना है तो सौलंकी जैसे युवा उद्यमियों की आवश्यकता है।
दिनेश सोलंकी के सम्मानित होने पर प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन अध्यक्ष मयूर तलेरा, कमलेश जैन “दायजी”, युवा व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल भंसाली, राकेश श्रीमाल, प्रफुल्ल तलेरा, सचिन सौलंकी, पवन नाहर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पाणदा, उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार, नेता प्रतिपक्ष वंदना सुधीर भाबर, राजू धानक, मनीष बघेल, अलिहुसैन नाकेदार, मूर्तजा कल्याणपुरा वाला, आतमराम शर्मा, नितेश सौलंकी, दीपक पालरेचा, प्रकाश मेहता, मनीराम ब्रजवासी, विष्णु ब्रजवासी, मुकेश राठौड़, नीरज कोठारी, विकास अरोड़ा आदि इष्टमित्रों ने बधाई प्रेषित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधान संपादक
पत्रकार – 30 वर्षों से निरंतर सक्रिय होकर – नेशनल न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर, सोशल मीडिया फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। आप वर्तमान समय में प्रदेश की सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए शासन प्रशासन के तीखे आलोचक बनकर जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसका निराकारण करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक होकर समाजसेवा में रुचि रखते है।