सारंगी में महिलाओं ने की माता शीतला की पूजा, ठंडे भोजन का लगाया भोग,

सारंगी में महिलाओं ने की माता शीतला की पूजा, ठंडे भोजन का लगाया भोग,

सारंगी से धर्मेन्द्र प्रजापति की रिपोर्ट📝
सारंगी नगर में आज मंगलवार को महिलाओं ने शीतला सप्तमी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने नए वस्त्र पहने। सोलह श्रृंगार कर थाली में ठंडा भोजन सजाया औरर शीतला माता मंदिर पहुंचीं। वहां माता को ठंडे खाने का भोग लगाया।
वहीं विधि-विधान से शीतला माता की पूजा की। वहीं
शीतला सप्तमी पर महिलाओं द्वारा उपवास रखकर माता की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि एक दिन पूर्व रात में खाना बनाकर सुबह माता शीतला की पूजा-अर्चना कर भोग लगाने से माता प्रसन्न् होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
इसके लिए महिलाएं एक दिन पूर्व की तैयारियों में जुट जाती हैं। महिलाएं पूजा के लिए कई प्रकार के व्यंजन बनाती हैं। इसके बाद सुबह नए वस्त्र पहनकर सभी व्यंजनों को थाली में सजाकर पूजा स्थल पहुंचती हैं। वहां माता की विशेष पूजा-अर्चना कर अपनों से बढ़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेती हैं।
इसी कड़ी में सारंगी नगर की महिलाओं ने सुबह शीतला सप्तमी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कुम्हार मोहल्ला शीतला माता मंदिर में विराजित शीतला माता की प्रतिमा के समक्ष महिलाओं ने पूजन किया।

नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9827827333 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर PN VOICE START लिखकर अपने नाम पते के साथ एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी। आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर बेल बजायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *